फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime

मंडी परिसर में कच्चा आढ़तियों ने खरीदीं किसानों की 52 ट्रालियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
खटीमा में मंडी परिसर में धान खरीद को लेकर एसएमआई एवं मंडी अधिकारियों से वार्ता करते भाकियू पदाधि? - फोटो : KHATIMA
यहां धान खरीद का ग्राफ अब बढ़ने लगा है। मंडी परिसर में कच्चा आढ़तियों ने मंगलवार को 52 ट्रालियां धान खरीदा। मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद एवं मंडी सचिव ललित मोहन पांडे, एसएमआई जगदीश कलौनी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक कच्चा आढ़ती की खरीद चली।
विज्ञापन

इस दौरान देवेंद्र जुनेजा राजू, राजेश राणा, सुनील अग्रवाल, अनिल बत्रा, दीपक बत्रा आदि मौजूद रहे। इधर आरएफसी के मंडी में चल रहे तीन क्रय केंद्रों में से तृतीय केंद्र में एक दाने की खरीद नहीं हुई, जबकि प्रथम केंद्र में 200 क्विंटल, द्वितीय केंद्र में 62.80 क्विंटल धान खरीदा गया। सहकारिता विभाग के कई क्रय केंद्रों में अभी एक दाना भी धान नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन

एडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि पहेनियां सेंटर पर 148 क्विंटल, मंडी परिसर 41.20 क्विंटल तथा जमोर सेंटर पर 84 क्विंटल धान खरीदा गया। यूपी से लगी सीमा पोलीगंज के सेंटर को नैफेड के बजाय यूपीएफ को दे दिया गया है। दो चार दिन में क्रय केंद्र शुरू हो सकेगा। इधर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, चढूनी के ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर भुल्लर, जसविंदर सिंह पप्पू, हरप्रीत सिंह आदि ने कच्चा आढ़त के माध्यम से किसानों के धान खरीदने का सिलसिला जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed