फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता फारुकी के पुत्र का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Crime.
अमान। (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रेस्टोरेंट से घर लौट रहे कांग्रेस नेता के पुत्र की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को मृतक का दफीना कर दिया गया। घटना से परिवार में शोक है।
विज्ञापन

मोहल्ला महेशपुरा निवासी कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता राशिद फारुकी का मुरादाबाद रोड पर रेस्टोरेंट हैं। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे उनका बड़ा पुत्र अमान फारुकी (20) वहां से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। वहां से कुछ ही दूरी पर अमान की बाइक बेकाबू होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमान को मुरादाबाद रोड स्थित एक हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजन मृतक का शव घर ले आए। अमान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशिद के घर पहुंचकर शोक जताया। दोपहर बाद उसका शव महेशपुरा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर विधायक आदेश चौहान, संदीप सहगल, विमल गुड़िया, अनुपम शर्मा, हसीन खान, शशांक सिंह, अरुण चौहान, डॉ. एमए राहुल, मुशर्रफ हुसैन, सादिक हुसैन, फिरोज अहमद, शफीक अंसारी, सुभाष पाल, सचिन नाडिग, मयंक गुप्ता आदि ने अमान की मृत्यु पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed