फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

Udham Singh Nagar News: कार में मिला हल्द्वानी के धीरज का शव, संदिग्ध मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crime.
धीरज बिष्ट (फाइल फोटो)। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा में एक रिजॉर्ट के पास कार में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक अपने दो दोस्तों के साथ बरात में शामिल होनेे के लिए आया था। मृतक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी धीरज बिष्ट के रूप में हुई है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात की सुरागकसी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में डॉक्टरों के एक पैनल से कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे आईटीआई थाना पुलिस को सूचना मिली कि खड़कपुर देवीपुरा में एक रिजॉर्ट के बाहर खड़ी कार (यूके 04एच 8889) में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ और पड़ताल में मृृतक की पहचान हल्द्वानी के थाना मुखानी, भगवानपुर के जगदंबा कॉलोनी निवासी धीरज बिष्ट (25) पुत्र स्व. पान सिंह बिष्ट के रूप में हुई।
विज्ञापन

युवक अपने परिचित विवेक की बरात में अपने दो मित्रों हल्द्वानी निवासी नीरज बिष्ट और किच्छा निवासी राहुल के साथ आया था। मृतक अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। उसके पिता की पिछले वर्ष मौत हो चुकी है। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने धीरज के साथ आए युवकों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम हल्द्वानी से चलने के बाद कालाढूंगी में तीनों ने शराब का सेवन किया। काशीपुर पहुंचने पर वे दोनों रिजॉर्ट में चले गए जबकि धीरज कार में ही लेटा रहा। खाने के बाद वह रिजॉर्ट में ही रुके रहे। तड़के चार बजे वह कार के पास आए तो धीरज आवाज देने पर भी नहीं उठा। उन्होंने वर पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने दुल्हन के विदा होने के बाद धीरज को देख लेने के लिए कहा। दुल्हन के विदा होने के बाद उन्होंने कार में जाकर देखा तो धीरज मृत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सभी पहलुुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रिजॉर्ट के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एसआई पीआर विश्वकर्मा ने शव का पंचनामा भरा। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। मृतक अविवाहित है। सीओ वंदना ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed