{"_id":"638a4d89e5f3f744ea604ee9","slug":"crime-kashipur-news-hld4839633194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रोफेसर को शादी के लिए देखने आए आयकर स्टेनो पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रोफेसर को शादी के लिए देखने आए आयकर स्टेनो पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
काशीपुर। शादी के लिए प्रोफेसर को उसके घर देखने आए युवक पर दुष्कर्म और दहेज के लिए 15 लाख रुपये नहीं देने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया गया है। प्रोफेसर ने एसएसपी को पत्र भेजकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कहा कि वह विधि की प्रोफेसर है। उसकी शादी की बात मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी युवक से चल रही थी। युवक आयकर विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। 29 अक्तूबर 2022 की शाम चार बजे स्टेनो अपने परिजनों के साथ उसके घर रिश्ता करने के लिए काशीपुर आया। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा असम राज्य में आयकर विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। दोनों के परिजनों की मौजूदगी में रिश्ता तय हो गया। कार्यक्रम में करीब 50,000 रुपये खर्च हुए। रिश्ता होने के बाद आरोपी स्टेनो ने उससे कहा कि मुझे कुछ बात करनी है तो वह उसके साथ दूसरे कमरे में चली गई।
बकौल प्रोफेसर अश्लीलता करने पर उसने रोका तो युवक ने कहा कि वह रिश्ता तोड़ दिया और शादी नहीं करेगा। धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी परिवार के साथ कहकर गया कि जल्द शादी की तारीख बताएगा, लेकिन 15 दिन बाद आरोपी ने 15 लाख रुपये दहेज की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर युवक ने शादी तोड़ दी। प्रोफेसर ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।