फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

...तो महिला का फेफड़ा चीरकर निकल गई गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crime
काशीपुर। ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर का पोस्टमार्टम बुधवार रात करीब तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के अनुसार महिला के शरीर में लगी गोली उनके फेफड़े को चीरती हुई बाहर निकल गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस चोट के अलावा दूसरी कोई जाहिर चोट उनके शरीर पर नहीं थी।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे जाम खुलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने गुरजीत कौर का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली थी। वीडियो कैमरे की निगरानी में रात तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई, लेकिन उसके शरीर से आरपार होने की वजह से गोली पोस्टमार्टम के दौरान बरामद नहीं हुई। महिला की मौत जिस गोली से हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से फिलहाल इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से भी यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसे विवेचना का हिस्सा बताते हुए जांच जारी होने की बात कही।
विज्ञापन

गोली ही इस केस में वह अहम कड़ी है जो बहुत हद तक यह साबित कर देगी कि गुरजीत कौर के परिजनों की बात सही है या यूपी पुलिस की, क्योंकि इस मामले में दोनों ही पक्षों के अलग-अलग दावे हैं। गुरजीत कौर पक्ष का कहना है कि पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई जबकि यूपी पुलिस का कहना है कि उनके जवानों की गोली किसी महिला को नहीं लगी। जानकार बताते हैं कि सरकारी असलहे और निजी असलहे की गोलियां भिन्न-भिन्न होती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से यह पता लगाना कोई बड़ी बात नहीं कि जिस गोली से महिला की मौत हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed