{"_id":"62eebf3beab6d60d57663063","slug":"crime-kashipur-news-hld471630226","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीपीडीओ पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरक्षी अंबरीश निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीपीडीओ पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरक्षी अंबरीश निलंबित
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (वीपीडीओ) का पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार हुए आरक्षी अंबरीश गोस्वामी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ काशीपुर वीर सिंह को सौंपी है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वीपीडीओ परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सीएम के हस्तक्षेप से कार्रवाई हुई। आयोग के अनुसचिव राजन नैथानी ने 22 जुलाई को देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले के खुलासे को गठित एसटीएफ टीम ने नैनीताल सीजेएम कोर्ट में तैनात कनिष्ठ सहायक महेंद्र चौहान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान महेंद्र ने इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए काशीपुर में एक अधिकारी के गनर अंबरीश गोस्वामी और जसपुरखुर्द निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने दीपक के कब्जे से 37.18 लाख रुपये बरामद किए थे।
आरक्षी गनर अंबरीश के जेल जाने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि गनर के निलंबन के बाद विभागीय जांच सीओ वीर सिंह कर रहे हैं।