फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

हरियाणा के पूर्व सीएम की भाभी के पैन कार्ड से बनाया फर्जी अकाउंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime
बाजपुर। हरियाणा के पूर्व सीएम की भाभी के पैन कार्ड से फर्जी अकाउंट बनाकर ठग ने एक बंगाली व्यक्ति के खाते से 9.47 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। अदालत के आदेश पर बैंक ने उनके खाते से रकम बंगाली व्यक्ति के खाते में भेज दी है। पासबुक अपडेट कराने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पैतृक आवास और फार्म यहां बद्रीपुर में है। फार्म हाउस पर उनके बड़े भाई इंदर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बाजपुर की एसबीआई शाखा में उनके परिजनों के खाते हैं। इंदर की पत्नी राजवती ने पिछले दिनों अपने एक कर्मचारी को बैंक की पासबुक अपडेट कराने के लिए दी। पासबुक की एंट्री से पता लगा कि 17 मई को उनके खाते से 9, 47, 643 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी करने पर पता लगा कि राजवती के पैन नंबर का प्रयोग कर किसी ने पश्चिमी बंगाल निवासी आशीष पॉल के खाते से रकम निकाली है। इस संबंध में अदालत के आदेश पर उनके खाते से आशीष पॉल के खाते में उक्त रकम भेजी गई है।
विज्ञापन

इसकी वजह यह थी कि ठगों ने राजवती के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी एकाउंट बनाया था। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed