फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

संवदेनहीनता ः तालाब किनारे फेंक दिया नवजात को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime
काशीपुर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में बच्चे की देखभाल करतीं नर्स। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। यहां एक तालाब के किनारे नवजात पड़ा मिला। नवजात को इस तरह तालाब किनारे फेंकने वाले को जरा भी दया नहीं आई। अच्छा हुआ कि शिशु पर ग्रामीणों की नजर पहले पड़ गई वरना कुत्ते या जंगली जानवर उसे नोंच डालते। ग्रामीमों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब वह सुरक्षित और स्वस्थ है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम ढकिया गुलाबो गांव के हरिचंद्र, बबलू व प्रमोद ने दोपहर 1:40 बजे गांव के उत्तर में स्थित तालाब के पास खेतों में शिशु के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि एक कपड़े में नवजात लिपटा है। खबर फैलते ही गांव की महिलाएं व तमाम लोग वहां जमा हो गए। घनश्याम सैनी ने बताया कि जिस वक्त बच्चा उन्हें मिला ऐसा लग रहा था कि वह करीब एक घंटे पहले जन्मा होगा। बच्चे की नाल भी नहीं कटी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टांडा पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले आई। नर्सों ने उसकी नाल काटी। बच्चा स्वस्थ है। पुलिस अब उसकी मां की तलाश कर रही है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि नवजात को नर्सरी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां नर्सें उसकी देखभाल कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर में बीते सालों में कई बच्चे इस तरह मिल चुके हैं। खटीमा में भी लावारिस बच्चे मिले हैं। ज्यादातर बालक ही मिले हैं। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इस दिशा में शासन-प्रशासन और पुलिस को ध्यान देना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि लाने के समय बच्चा ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था लेकिन अब वह ठीक है और दूध पी रहा है। -समाजसेवी व जिला बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष रजनीश बत्रा, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed