फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

34,256 नशे के कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Crime
कोतवाली में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल संचालक के घर छापामार कर नशे के 34,256 कैप्सूल, नशे के 24 सीरप और 660 रुपये की नकदी बरामद की। टीम ने संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। देर रात तक कोतवाली के इर्दगिर्द नगर क्षेत्र के मेडिकल संचालकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में एएसपी राजेश भट्ट और एएसपी अक्षय प्रहलाद कोडे ने बताया कि सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी मेडिकल संचालक संजय मेहंदी रत्ता उर्फ सन्नी के घर पर छापा मारा। टीम ने घर के अंदर रखे नशे के 34, 256 कैप्सूल, नशे के 24 सीरप और नशे की दवाई बिक्री के 660 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

साथ ही संजय मेहंदीरत्ता उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार की तहरीर पर आरोपी संजय मेहंदीरत्ता के खिलाफ धारा 8/21एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम में प्रभारी कोतवाली आईपीएस सर्वेश पंवार, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, एसएसआई जसविंदर सिंह, देवेंद्र गौरव, बबलू गोस्वामी, देव गिरी, व्रिकांत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की दवाओं का जखीरा मिलना चिंता का विषय
बाजपुर। स्वामी विवेकानंद सामाजिक उत्थान संघ के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में नशे की दवाओं का भारी मात्रा में जखीरा पकड़ा जाना चिंता का विषय है। क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाने की आवश्यकता है। संस्था की ओर सीएम को पत्र भेजकर जिलेभर में मेडिकल स्टोरों पर औचक छापा मारने की मांग की जाएगी। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed