Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cricket match in kashipur

Udham Singh Nagar News: रुद्र लायंस ने जीता क्रिकेट मैच

Tue, 24 Oct 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Cricket match in kashipur
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर (सीएयू) की ओर से ऊधमसिंह नगर टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोज
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर (सीएयू) की ओर से ऊधमसिंह नगर टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रुद्र लायंस क्रिकेट एकेडमी ने हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी को 17 रन से हराया।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में रुद्र एकेडमी और हाइलैंडर एकेडमी के मध्य मैच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी कर रुद्र लायंस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। उदित शर्मा ने 38, अरुण पवार ने 28, मो. फहद ने 20 रन बनाए। हाइलैंडर के आर्यन चौधरी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाइलैंडर की टीम 20 ओवर में 127 रन ही बना सकी। इसमें संजय सिंह ने 36, मो. नाजिम ने 32, आदित्य सरना ने 23 रन का योगदान किया। रुद्र लायंस के मो. गुलवेज ने दो, काबिल फैद और मोहित ने एक-एक विकेट चटकाए। मो. फैद मैन ऑफ द मैच रहे। गुरजीत सिंह और सुमित कुमार मैच निर्णायक रहे। मो. नवाज ने ऑनलाइन स्कोरिंग की। वहां उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव चौधरी, नरेंद्र चंद्र सिंह, कादर खान, विनीत सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed