फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Creta car looted at gunpoint, driver changing statement again and again

Udham Singh Nagar News: पिस्टल के बल पर लूटी क्रेटा कार, चालक बार-बार बदल रहा बयान

Fri, 31 May 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Creta car looted at gunpoint, driver changing statement again and again
सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी लेकिन नहीं लगा लूट के आरोपियों का सुराग
विज्ञापन

रुद्रपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर क्रेटा कार लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पूछताछ के दौरान चालक अलग-अलग घटनास्थल बता रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे ग्राम डिबडिबा थाना बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवराज सिंह की चंडीगढ़ नंबर की क्रेटा कार को उनका चालक मानपुर ओझा बिलासपुर निवासी छोटू विश्वास लेकर काशीपुर बाईपास स्थित एक दुकान पर जा रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कार लूटी और चालक को धमकाते हुए किच्छा की ओर फरार हो गए। चालक ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार और बाजार चौकी प्रभारी पंकज महर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

चालक से जानकारी लेने के बाद सभी चीता मोबाइल व बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल को नाकाबंदी करने की सूचना दी। पुलिस ने काफी देर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पूछताछ के दौरान चालक बार-बार घटनास्थल को बदल रहा था। पुलिस ने चालक को साथ लेकर लूटकांड की जांच शुरू कर दी। उधर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। चालक के बदलते बयानों पर भी गौर करते हुए जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed