फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crackdown on overloading, seven heavy vehicles seized

Udham Singh Nagar News: ओवरलोडिंग पर शिकंजा, सात भार वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on overloading, seven heavy vehicles seized
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान चलाकर सात भार वाहनों में भारी ओवरलोडिंग पकड़ी। सातों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट ने शराब पीकर कार चलाने का मामला पकड़ा है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान सात मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि रात और तड़के ओवरलोड वाहनों के गुजरने की सूचना मिल रही थी। इसी को देखते हुए इन दिनों ओवरलोडिंग के खिलाफ देर रात और तड़के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देर रात और तड़के चेकिंग अभियान का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह सुप्याल शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में मिले कार चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वाहन को सीज कर चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। बताया कि अभियान के दौरान अनियमितता पर 40 अन्य वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन


-फोटो06पी-रुद्रपुर में परिवहन विभाग के चेकिंग के दौरान सीज किया गया ओवरलोड ट्रक। परिवहन विभाग
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed