{"_id":"5d827d8a8ebc3e93be633a7e","slug":"cpu-recovered-five-lakh-cash-from-pickup-kashipur-news-hld357208798","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू ने पिकप से बरामद की पांच लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू ने पिकप से बरामद की पांच लाख की नकदी
विज्ञापन
काशीपुर में सीपीयू द्वारा बरामद रकम। अमर उजाला
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सिटी पैट्रोल यूनिट (सीपीयू) की टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने बरामद नकदी के मामले में आयकर विभाग को सूचना दी है। आयकर विभाग की टीम ने काशीपुर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
सीपीयू के उपनिरीक्षक नरेश पांडे व कांस्टेबल दीपक कुमार बुधवार को रामनगर रोड पर धनौरी में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सीपीयू ने रामनगर की ओर जा रही चने और परमल से भरी पिकप को रोका। तलाशी लेने पर पिकप से पांच लाख की नकदी बरामद हुई। चालक ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा से रामनगर माल लेकर जा रहा है। ठाकुरद्वारा निवासी टिंबर व्यापारियों ने उसे रामनगर में प्लाईवुड फर्म को उक्त रकम देने को कहा था। सीपीयू चालक को पिकप समेत कोतवाली ले आई।
वहीं पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी है। इसी बीच ठाकुरद्वारा से रकम भेजने वाले लोग भी अपने दस्तावेज लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह रकम तीन व्यक्तियों की हैं, जो रामनगर में भुगतान के लिए भेजी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने रकम पर दावा करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। उन्होंने रकम के संबंध में दस्तावेज भी देखे। कोतवाल चंद्रमोहन ने बताया कि उक्त रकम सील कर दी है। आयकर के हल्द्वानी स्थित कार्यालय से जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।