{"_id":"61d73a535ad7d62c7e21d2bb","slug":"covid-test-in-rudrapur-rudrapur-news-hld450177130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे ही दिन टूटा रिकॉर्ड, 57 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे ही दिन टूटा रिकॉर्ड, 57 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
Covid Test in Rudrapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 38 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड एक दिन भी नहीं टिक सका। बृहस्पतिवार को जिले में रिकॉर्ड 57 लोग और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक 19 लोग काशीपुर के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है।
रुद्रपुर में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि किच्छा और आसपास क्षेत्रों में 10, बाजपुर में पांच, जसपुर में चार, सितारगंज में तीन, गदरपुर में दो और खटीमा में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़ी चुफाल ने बताया कि संक्रमित पाए 57 लोगों में 46 आरटीपीसीआर और 11 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई थी।
पिछले करीब तीन सप्ताह में पहली बार एक दिन में 57 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी संक्रमित में जांच से पूर्व कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। संक्रमित मिले सभी को होम आइसोलट कर दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि जिले वासियों से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा गया है।