{"_id":"64417f766b36d705d00bba26","slug":"covid-test-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-117994-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में फिर शुरू हुई कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में फिर शुरू हुई कोरोना जांच
Thu, 20 Apr 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर मेेडिकल कॉलेज के इस भवन में चल रही है आरटीपीसीआर लैब।
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। जिले में प्रतिदिन औसतन 350 लोगों की सैंपलिंग हो रही है। जिले में करीब 12 लाख बूस्टर डोज लगनी है । फिलहाल देहरादून मुख्यालय से कोरोना वैक्सीन की एक लाख डोज की मांग के लिए पत्र भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें रुद्रपुर का एक 35 वर्षीय और देहरादून के 29 व 19 वर्षीय युवक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित मिले दो युवक देहरादून लौट चुके थे, इसकी सूचना देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दी है। जिले वर्तमान में कोरोना के कुल 15 सक्रिय केस हैं, जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना केस बढ़ने के बाद रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज स्थित आरटीपीसीआर लैब में कोराना के सैंपलों की फिर से जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में भी सैंपलिंग की जा रही है। जिले में वैक्सीन खत्म हो चुकी है, जबकि अभी भी 12 लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगनी है।
विज्ञापन
70 प्रतिशत लोगों को लगनी है बूस्टर डोज
जिले में अब तक 14 लाख 52 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 14 लाख 48 हजार 60 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। तीसरी डोज यानी बूस्टर डोज सिर्फ दो लाख 17 हजार 565 लोगों ने लगाई गई है। करीब 70 प्रतिशत लोगों को अभी बूस्टर डोज लगनी है। इसके लिए देहरादून मुख्यालय को कोरोना वैक्सीन की एक लाख डोज की मांग के लिए पत्र भेजा गया है।