फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Court.

बिजनौर में हत्या और वाहन लूट का आरोपी रुद्रपुर से गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Court.
रुद्रपुर। बिजनौर में कार चालक की हत्या करने के बाद वाहन को लूटकर भाग रहे आरोपी को यूपी पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस अपराधी को वाहन के साथ पकड़कर बिजनौर ले गई।
विज्ञापन

ग्राम रामपुर हीरा जिला शाहजहांपुर निवासी शुभदीप ने रविवार रात को बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कार चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह कार लेकर फरार हो गया था। रविवार रात को ही डीसीआर के माध्यम से रुद्रपुर पुलिस के पास मामले की सूचना आई। रुद्रपुर पुलिस तुरंत अलर्ट होकर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग जुट गई। उधर बिजनौर पुलिस भी रुद्रपुर के लिए रवाना हो गई थी। सोमवार तड़के बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के पास हाईवे पर शुुभदीप को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद बिजनौर पुलिस आरोपी को कार सहित अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

इनसेट
रात के समय हाईवे पर न रोकें वाहन : एसएसपी
रुद्रपुर। बिजनौर में कार चालक की गोली मारकर हुई हत्या के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में सभी को अलर्ट किया है। एसएसपी का कहना है कि रात के समय हाईवे पर वाहन को न रोकें। इसके अलावा अपने स्मार्ट फोन में नजदीकी पुलिस स्टेशन व चौकी का फोन नंबर रखें। एसएसपी ने कहा कि वैसे हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन गश्त करते रहते हैं। इसके बाद भी यदि कोई वारदात होने की आशंका नजर आती है तो पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed