फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Court orderly Sijes reconstructed house burglars

चोरों ने सीजेएस कोर्ट के अर्दली का घर खंगाला

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Court orderly Sijes reconstructed house burglars
रुद्रपुर में अर्दली के घर हुई चोरी के बारे में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोरों ने दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट आवासीय कालोनी स्थित सीजेएम कोर्ट के अर्दली के घर में सेंध लगा दी। चोर नगदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से कई नमूने लिये। अर्दली ने सिडकुल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



सीजेएम कोर्ट के अर्दली दीपक चौहान का कलेक्ट्रेट आवासीय कालोनी में आवास है। सोमवार की सुबह दस बजे बच्चों के स्कूल जाने के बाद दीपक ड्यूटी चले गए। उनकी पत्नी जूली अस्पताल में भर्ती हैं। दोपहर दो बजे वह अपनी सास को लेकर अस्पताल से घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


चोरों ने घर के तीन तालों को तोड़कर अंदर रखी अलमारी का लॉकर भी तोड़ डाला था। उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक चेन समेत अन्य सामान गायब था। दीपक ने बताया चोरी हुई माल की कीमत ढाई से तीन लाख है। सूचना मिलने पर पंतनगर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने घटना की जानकारी ली। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट दयाल शरण ने टीम के साथ मौका-मुआयना किया और कई नमूने घटनास्थल से उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि बीते जून में इसी कलेक्ट्रेट आवासीय कालोनी स्थित प्रशासनिक अधिकारी (वाणिज्य कर) अनमोल राणा का भी आवास चोरों ने खंगाला था और लगभग तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे। इस पर वाणिज्य कर्मियों ने डीएम का घेराव कर नाराजगी भी जताई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed