फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   court news in district.

Udham Singh Nagar News: लोक अदालत हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया

Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
court news in district.
रुद्रपुर। आगामी आठ मार्च को जिला न्यायालय के साथ ही वाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकंद कुमार त्यागी ने बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कहा। कहा कि वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लोक अदालत के कार्य करना है। किसी भी मामले में किसी भी प्रकार की कोई विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग लिया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आठ मार्च को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रुद्रपुर के साथ ही दीवानी न्यायालय काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज और किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने वादों/मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाना चाहते हैं, वह संबंधित न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में आठ मार्च तक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थनापत्र देकर वादों को नियत करवा सकते हैं। वहां प्रधान परिवार न्यायाधीश मनीष मिश्रा, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन दिवाकर पांडे, सचिव सर्वेश सिंह, अपर जिला जज प्रथम आशुतोष मिश्रा, द्वितीय मीना देउपा, तृतीय मुकेश आर्या, अपर जिला जज पॉक्सो अश्विनी गौड़, अपर जिला जज एफटीएससी कोर्ट संगीता रानी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता गुंज्याल, सिविल जज सीनियर डिविजन हेमंत सिंह, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed