फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   couple think about marriage after ten years

लिवइन के 10 वर्ष बाद आया शादी का ख्याल

Thu, 15 Nov 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 15 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन

मलिन ट्रांजिट कैंप में गरीबी और गुरबत भरी जिंदगी के बीच रिश्तों के प्रति लोगों की आस्था कमजोर पड़ रही है। आर्थिक असुरक्षा से जूझ रहे लोग थोड़ी सी सुरक्षा देखकर बसा-बसाया घर छोड़कर नया रिश्ते बनाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। बुधवार को ट्रांजिट कैंप थाने में इसी तरह के एक मामले में चार बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर एक बुजुर्ग के साथ विवाह की जिद करने लगी। 

विज्ञापन


महिला ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से पिछले दस वर्ष से एक बुजुर्ग के साथ रह रही है। बुजुर्ग की रुद्रपुर के बड़े मकान के साथ ही गांव में भी काफी संपत्ति है। जबकि महिला का पति मजदूरी करता है। इधर, बुजुर्ग की बेटी ने महिला पर उनके मकान को कब्जे में लेने का प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में दखल देने की मांग की है। उसने कहा कि वह दो बहनें हैं। उनकी मां के निधन के बाद बीते दस साल से पिता एक शादीशुदा महिला के साथ रह रहा है। महिला के भी दो बेटियां और दो बेटे हैं। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन



बेटा बना दो बच्चों का बाप, पिता को पता नहीं  
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाने में बुधवार को एक युवक द्वारा दो महिलाओं से विवाह करने की जानकारी परिवार से छिपाने का मामला मामला सामने आया। महिलाओं द्वारा थाने में शिकायत करने पर परिवार इसकी भनक लगी। युवक के दोनों महिला महिलाओं से एक-एक बच्चा भी है। पुलिस ने जब पूछताछ के युवक के पिता को बुलाया तो उसने इसकी जानकारी से इंकार कर दिया। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed