फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Councillor and her husband threatened with chopping with a chopper in rudrapur

Udham Singh Nagar News: पार्षद और पति को चापड़ से काटने की धमकी, भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों पर केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 01:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 May 2025 01:19 PM IST
सार

रुद्रपुर नगर निगम की पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके साथी पर गालीगलौज कर चापड़ से परिवार को काटने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Councillor and her husband threatened with chopping with a chopper in rudrapur
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर नगर निगम की पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके साथी पर गालीगलौज कर चापड़ से परिवार को काटने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर, पार्षद और स्थानीय लोगों ने आरोपी कार्यकर्ता पर गुंडागर्दी कर डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 संजयनगर खेड़ा निवासी नीतु ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि वह वर्तमान में अपने वार्ड से पार्षद है। बुधवार की रात वार्ड के रहने वाले रविन विश्वास और हिरामन ने सार्वजनिक रूप से उन्हें, पति और बेटे के साथ गालीगलौज की। चापड़ से काटने की धमकी दी। आरोप है कि रविन विश्वास ने चुनाव में मतों की गिनती वाले दिन अपने कर्मचारी से उनके घर पर हमला कराया था। वह फिर से गुंडागर्दी पर उतर आया है। पार्षद बनने के बाद से वह उनसे रंजिश रख रहा है। उनको व परिवार को विश्वास से जानमाल का खतरा है।
विज्ञापन


एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इधर, संजयनगर खेड़ा में पार्षद के समर्थन में स्थानीय लोगों ने बैठक की। पार्षद ने कहा कि भजपा कार्यकर्ता रविन की बेटी पार्षद का चुनाव हार गई थी। इस वजह से वह भय का वातावरण बना रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed