फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   correct payment of compensation

गलती सुधार दोगुने के बजाय अब हो रहा मुआवजे का सही भुगतान

Wed, 07 Feb 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Wed, 07 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
correct payment of compensation
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

रामपुर से काठगोदाम हाइवे (एनएच-87) के चौड़ीकरण की जद में आए रुद्रपुर के सात गांवों में मुआवजे को लेकर बड़ी गलती हुई थी। सरकारी जमीन पर खड़े ढांचों का मूल्यांकन दोगुना कर दिया गया था। इसके चलते जहां मुआवजा 22 करोड़ होना था, वो 33 करोड़ रुपये निर्धारित हो गया था। हालांकि, एसएलओ दफ्तर से हुई गलती को एनएचएआई ने पकड़ लिया और नियमानुसार दोगुने की बजाए एकल मुआवजे का ही भुगतान कर रहा है। 

विज्ञापन


एनएच-87 में रामपुर से काठगोदाम तक हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण की जद में रुद्रपुर क्षेत्र के जगतपुरा, फाजलपुर महरौला, मटकोटा, नगला, रम्पुरा, कल्याणपुर और एक अन्य गांव की जमीनें आई हैं। ज्यादातर सरकारी जमीन होने की वजह से उनमें मौजूद भवन और दुकानों का मूल्यांकन कर एसएलओ दफ्तर से मुआवजा निर्धारित कर एनएचएआई को भेजा गया था। लेकिन, मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया में बड़ी चूक हुई थी।
विज्ञापन


नियमानुसार भूमिधरी की जमीन पर खड़े ढांचे में मूल्यांकन दोगुना होता है, लेकिन तत्कालीन अफसरों ने सरकारी जमीन पर खड़े ढांचों का मूल्यांकन भी एकल की बजाए दोगुना कर दिया था। इस वजह से जहां सात गांवों का मुआवजा करीब 22 करोड़ रुपये निर्धारित होना चाहिए था, वह 33 करोड़ कर दिया गया था। एनएचएआई के अधिकारियों ने मुआवजा निर्धारण में हुई गलती को पकड़ लिया था। इसी वजह से एनएचएआई की तरफ से सरकारी जमीन पर बने ढांचों का भुगतान की राशि दोगुने की बजाए एकल के आधार पर एलएलओ दफ्तर को जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई महीनों में केवल 15 लोगों ने लिया मुआवजा
एनएच-87 की जद में आ रहे रुद्रपुर के जगतपुरा, कल्याणपुर और नगला के 143 लोगों को एसएलओ दफ्तर की तरफ सरे ढाई महीने पहले नोटिस भेजा गया था। नोटिस में मुआवजे के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई करने और 60 दिन के भीतर जमीन से कब्जा छोड़ने को कहा गया था। लेकिन, तय समय बीतने के बाद भी मुआवजे लेने वालों की संख्या बेहद कम रही थी, इसी वजह से कुछ समय पहले ही इन लोगों को अंतिम नोटिस भेजा गया था।


एसएलओ दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार तीन गांवों के 143 लोगों में से अभी तक महज 15 लोगों ने ही मुआवजा लिया है। तीन गांवों के लिए जारी एक करोड़ 17 लाख रुपयों में से महज 13 लाख ही मुआवजा बंट सका है। मुआवजे के प्रति बेरुखी की बड़ी वजह से उक्त लोगों का सरकारी जमीन पर काबिज होना है। बताया जा रहा है कि अंतिम नोटिस में कब्जा छोड़ने के लिए कोई मीयाद नहीं दी गई है। रुद्रपुर क्षेत्र के बाकी अन्य गांवों की मुआवजा राशि अभी नहीं आई है। एसएलओ दफ्तर से उन लोगों को ही नोटिस दिया जा रहा है, जिनकी मुआवजा राशि एनएचएआई से मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed