फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona screening

एक मात्र नाव घाट रास्ते से जांच के बाद आए-गए 149 लोग--

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Corona screening
खटीमा में सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : KHATIMA
नेपाल सीमा पर शनिवार को 149 लोगों ने आवाजाही की। नावघाट में लगे कैंप में डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य कर्मी रवीना, आशा कार्यकर्ता श्याम प्रीति ने स्क्रीनिंग की। वहां पर झनकईया थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी भी टीम के साथ थे। नगर में तहसीलदार यूसुफ अली ने बाजार में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद करने का आग्रह किया। सार्वजनिक स्थलों पर लोग मास्क पहने नजर आए।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में पालिका ने दवा का छिड़काव किया। रोडवेज बसों में भी सवारी कम रहीं। सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा जबकि मेडिकल स्टोर और सब्जी मंडी में भीड़ रही। इधर, डीएम के निर्देश पर कमेटी का गठन किया गया। वहां पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, ईओ धर्मानंद शर्मा, सीएमएस, सीओ आदि थे।
विज्ञापन

विदेश से क्षेत्र में आए 27 लोगों की घर-घर हुई स्क्रीनिंग
खटीमा। नागरिक अस्पताल में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने घर-घर जांच के तहत दुबई से लौटे ललित भट्ट, इंद्रदेव तिवारी, ललित सिंह, चंदन बोरा को होम क्वारंटीन की सलाह दी है। सरकारी अस्पताल में डॉ. अकलीम अहमद ने सूरज बोरा, मृदुल भंडारी, दुबई से कमल सिंह, जर्मनी से कमल खड़ायत, दुबई से जगजीत सिंह, न्यूयार्क से आए ललित बसेड़ा की जांच की। डॉ. अकलीम ने बताया कि सभी में वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले लेकिन सूरज, मृदुल और जगजीत को बुखार की शिकायत पर होम क्वारंटीन में रखा है। पालीप्लैक्स फैक्टरी में भी बाहर से आए दो लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

खटीमा की व्यस्त पुरानी तहसील रोड में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ अन्य व्यापारियों से दुका?

खटीमा की व्यस्त पुरानी तहसील रोड में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ अन्य व्यापारियों से दुका?- फोटो : KHATIMA

खटीमा में विदेश से आए लोगों की घर-घर जाकर कोरोना वायरस स्क्रीनिंग में जुटी एक स्वास्थ्य टीम।

खटीमा में विदेश से आए लोगों की घर-घर जाकर कोरोना वायरस स्क्रीनिंग में जुटी एक स्वास्थ्य टीम।- फोटो : KHATIMA

सरकारी अस्पताल में विदेश न्यूर्याक शहर से वीजा अवधि खत्म होने पर लौटे नागरिक की कोरोनो वायरस स्क?

सरकारी अस्पताल में विदेश न्यूर्याक शहर से वीजा अवधि खत्म होने पर लौटे नागरिक की कोरोनो वायरस स्क?- फोटो : KHATIMA

खटीमा के नेपाल सीमा पर एक मात्र खोले नाव घाट मार्ग पर लगे कैंप में नेपाल आने-जाने वालों की स्क्रीन?

खटीमा के नेपाल सीमा पर एक मात्र खोले नाव घाट मार्ग पर लगे कैंप में नेपाल आने-जाने वालों की स्क्रीन?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed