फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   corona positive figure in udham singh nagar exceeded 150

ऊधमसिंह नगर में कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 150 के पार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
corona positive figure in udham singh nagar exceeded 150
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हो गया है। सोमवार को जिले में मिले 15 नए कोरोना संक्रमितों के बाद कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 152 पहुंच गई है। इनमें 58 एक्टिव केस हैं, जबकि 94 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को काशीपुर में सुबह के समय दो युवती और एक किशोर समेत छह लोग संक्रमित मिले। दोपहर में आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नोएडा से लौटे जसपुर निवासी 22 व 24 वर्षीय दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों सीएचसी जसपुर में आइसोलेट हैं। रुद्रपुर की रेशमा कोलोनी निवासी रामपुर से लौटे 22 वर्षीय युवक,दिल्ली से लौटे लालपुर निवासी 29 वर्षीय व 18 वर्षीय युवक, गृरुग्राम से लौटे विजयपुर, किच्छा निवासी 32 वर्षीय व बागेश्वर जिले का 18 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटे सितारगंज के 42 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी पंतनगर में क्वारंटीन थे। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि सभी को कोविड केयर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed