{"_id":"5c5b300abdec224e0121d906","slug":"control-rooms-will-be-built-in-all-schools-for-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए सभी स्कूलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए सभी स्कूलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे
Thu, 07 Feb 2019 12:35 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
एडीएम ने कहा कि पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं अभी से पूरी कर लें। परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों में कंट्रोल रूम बनाया जाए और सभी कंट्रोल रूमों में सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए। परीक्षाओं के पेपरों को कड़ी निगरानी में रखें। बैठक में एडीएम उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, एसपी प्रमोद कुमार सहित सभी एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में 97 परीक्षा केंद्र
मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 97 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें 86 मिश्रित और 11 एकल परीक्षा केन्द्र हैं।
43932 होंगे परीक्षार्थी
हाईस्कूल में संस्थागत 11387 बालक और 11409 बालिका, व्यक्तिगत 530 बालक और 320 बालिका भाग लेंगे। वहीं इंटर में संस्थागत बालक 9401, बालिका 9611, व्यक्तिगत बालक 703, बालिका 571 भाग लेंगे।
विज्ञापन
सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र
सबसे बड़े परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर में 1133 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सबसे छोटा परीक्षा केंद्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीरथ जसपुर है, इसमें 75 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
जिले में 24 संवेदनशील परीक्षा केंद्र और एक अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र शिवालिक इंटर कालेज चीनी मिल सितारगंज को चिह्नित किया गया है।