फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Contractor Protesting For Dues

भुगतान की मांग को लेकर एसडीएम से मिले ठेकेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contractor Protesting For Dues
सितारगंज में एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन देते राजकीय ठेकेदार। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। राजकीय ठेकेदार संघ के नेतृत्व में ठेकेदारों ने शुक्रवार को एसडीएम मुक्ता मिश्र से मुलाकात की और ज्ञापन देकर नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए कार्यों का लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि एक साल से ठेकेदारों की ओर से कराए गए कार्यों में अधिकतर काम पूर्ण हो चुके हैं लेकिन नगर पालिका परिषद ने कोई भुगतान नहीं किया। जबकि कई बार पालिका से लिखित व मौखिक वार्ता भी हुई। आश्वासन तो दिया गया पर अभी तक भुगतान नहीं हुआ। कहा कि उन्होंने निविदा खरीद शुल्क के जरिये टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की और समिति की ओर से टेंडर पास कराकर कार्य शुरू किया गया। चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो ठेकेदार संघ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। वहां महामंत्री सुरेश कुमार जैन, इकशाद अहमद पटौदी, राजू हरियाणवी, आरिफ मियां, मुस्तफा मियां, सज्जाद सैफीद, संदीप बावा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed