{"_id":"581e15b44f1c1b8617435b59","slug":"contracting-personnel-in-support-of-self-immolation-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका कर्मियों के समर्थन में आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका कर्मियों के समर्थन में आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, पंतनगर, रुद्रपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह से रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के धरनास्थल पर मौजूद चुकटी देवरिया के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता चंदन पांडे द्वारा आत्मदाह करने के प्रयास से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पांडे ने दोपहर में धरनास्थल पर भाषण देते हुए धमकी दी थी कि तीन बजे तक ठेका कर्मियों के पक्ष में आदेश जारी नहीं होने पर वह डीजल छिड़ककर आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
उसने कुछ ही देर में धरनास्थल पर माचिस और एक डिब्बे में डीजल भी मंगवा लिया। यह देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। धरनास्थल पर पुलिस और खुफिया विभाग ने जमावड़ा लगाकर पांडे की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस की पैनी निगाहें देखते हुए पांडे डीजल का डिब्बा उठाकर चुपके से धरनास्थल से जाने लगे। पांडे के धरनास्थल से उठते ही पुलिस कर्मियों ने उनसे डीजल का डिब्बा छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक डिब्बा छीनकर उसमें मौजूद डीजल को जमीन पर फेंक दिया। छीना झपटी में डीजल थानाध्यक्ष राजेश यादव और कार्यक्रम के संचालक कांग्रेस की किच्छा इकाई के सचिव तस्लीम के कपड़ों पर गिर गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू की उंगली भी जख्मी हो गई। हरीश पनेरू ने कहा कि वह आत्मदाह और हिंसा के खिलाफ हैं। वह लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चंदन पांडे के साहस की वजह से ही प्रशासन ठेका कर्मियों की मांग मानने के लिए तैयार हुआ है।