{"_id":"69c2efae748263eaca084e62","slug":"consumers-in-dineshpur-created-a-ruckus-over-not-getting-cylinders-and-blocked-the-road-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138948-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिलिंडर न मिलने पर दिनेशपुर में उपभोक्ताओं का हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिलिंडर न मिलने पर दिनेशपुर में उपभोक्ताओं का हंगामा, लगाया जाम
Wed, 25 Mar 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। तीन दिन से लाइनों में लगने के बाद भी सिलिंडर की गाड़ी नहीं आने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और गूलरभोज मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन भी मौके पर पहुंच गए और लोगों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जाम को खोलने का अनुरोध किया।
इस दौरान पुलिस से उपभोक्ताओं की नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम बाजपुर अमृता शर्मा और पूर्ति निरीक्षक अल्पना बजाज ने मौके पर पहुंच कर लोगों को डीएम के आदेश का हवाला देते हुए बुधवार से नियमित रूप से होम डिलीवरी का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। वहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, किशोर हाल्दार, शंकर नगरकोटी, दीपक चक्रवती, प्रकाश राय, मानिक सरकार, रेखा देवी, दीपा उपाध्याय, कल्याणी मंडल, योगेंद्र सिंह आदि थे।
--
सिलिंडर के लिए गोदाम पर हंगामा, पुलिस से बहस
बाजपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार है। मंगलवार सुबह पांच बजे से गैस गोदाम के पास सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे गैस सिलिंडर से भरा एक वाहन पहुंचा जिससे उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए उमड़ पड़े। एक युवक ने गैस सिलिंडर से भरे वाहन की चाबी निकाल ली जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं और तहसीलदार के बीच नोकझोंक हो गई। तहसीलदार ने लोगों को समझाया कि एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिलेगा। सभी उपभोक्ताओं को अब होम डिलीवरी से ही गैस मिलेगी। इस पर उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने गोदाम के गेट को घेर लिया। इससे लगभग एक घंटे तक तहसीलदार अंदर ही रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ता समझा कर शांत कराया।