फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Construction of medical college gains momentum

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण को मिली रफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Construction of medical college gains momentum
रुद्रपुर। जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्य को गति देने के लिए शासन ने 50 करोड़ रुपये धनराशि जारी कर दी है। मेडिकल कॉलेज करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाना है। अब तक परियोजना के लिए कुल 235 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है जबकि नई किश्त जारी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। शासन की ओर से समय-समय पर बजट जारी कर निर्माण कार्य को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में जारी हुई 50 करोड़ रुपये की धनराशि से भवन निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाओं के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि जारी होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तय समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

शासन से 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी होने के बाद निर्माण एजेंसी को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। परियोजना के पूरा होने से जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मेडिकल शिक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ होगी। - डॉ. उषा रावत, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed