फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressman Protested

मुख्य खबर -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने तले पकौड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Congressman Protested
खटीमा में तहसील गेट पर पकौड़े तल कर लोगों को बेचते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर/खटीमा/गदरपुर/काशीपुर/जसपुर। यूथ कांग्रेसियों और कांग्रेसियों में जिले में कई जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने आलू के पकौड़े तलकर और जलेबी बेचकर भाजपा राज में बढ़ती बेरोजगारी पर तंज कसा। कांग्रेसियों ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में पढ़े लिखे युवा बेरोजगार होकर पकौड़े तलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर के शिवनगर तिराहा में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगार बैठे युवा आज सड़कों में पकौड़े तलने के लिए मजबूर हैं। युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव किशोर कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही नीति के चलते जिन युवाओं के पास रोजगार था वह भी छिन चुका है। पूरे देश में बेरोजगारी दर 23 प्रतिशत पहुंच गई है जो अब तक कि सबसे ज्यादा है। यहां यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोफिया नाज, जिलाध्यक्ष नईम अहमद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, उमाशंकर मंडल, उमा सरकार, बेबी सिकदार, मंगल सिंह, सागर प्रजा पति आदि थे। खटीमा के तहसील गेट पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र आर्या, यूथ नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला एवं ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर पकौड़े बेचकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। यहां राजेश कांडपाल, पंकज टम्टा, दीपक चंद, गौरव अग्रवाल, रोहित राणा, प्रकाश चंद, चंचल सिंह, सतपाल राणा, नईम रिजवी, अजहर अंसारी आदि थे। उधर, गदरपुर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के कार्यालय के सामने एकत्र हुए कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि झूठे वादों और जुमलों से देश के नौजवानों को बेवकूफ बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए। यहां पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण कपूर, प्रदेश सचिव मन्नु चौधरी, महिला कांग्रेस नगरध्यक्ष पायल बजाज, ममता वर्मा, विशु मक्कड़, मोहम्मद शादाब, बृजेश चौधरी, राकेश प्रजापति सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, काशीपुर में युकां प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर, विस क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी, वसीम अकरम, तौकीर अंसारी, पारस कपूर, रियासत सैफी, संजय रावत, शाहनवाज शानू, अंकुर, नितिन, विकास आदि जसपुर बस स्टैंड के पास पकौड़े तलकर मोदी सरकार का विरोध जताया। महुआखेड़ागंज चौराहे पर रिजवान अंसारी, अकरम अली, हरपाल मैंबर, शहाबुद्दीन, वसीम, जयपाल, फिरोज और सौरभ आदि ने पीएम के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जसपुर में ठाकुरद्वारा के पास कांग्रेेसियों ने कहा कि बेरोजगारी में उत्तराखंड देश में पहले पायदान पर है। यहां मोहम्मद आरिफ, डॉ शुभ चंद, आफताब अंसारी, साकिब चौधरी, एजाज अंसारी, रोहित शर्मा, जाहिद हुसैन, आयुष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed