{"_id":"5873de0b4f1c1be165ba9092","slug":"congress-workers-demonstrated-against-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सोमवार को नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे।
यहां पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नोटबंदी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शीघ्र नोटबंदी वापस लेने की मांग की। इसमें कहा कि इस नोटबंदी के 50 दिन के बाद भी कोई हल नहीं निकला, जिससे देश की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर कृषि मंडी अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर, सभासद अरमाना बेगम, टीकम खेड़ा, नरेंद्र ग्रोवर, तारिक उल्ला, राजू डूमड़ा,, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रफी, शाहिद हुसैन आदि मौजूद थे।