{"_id":"660e775bb090127e2709eb91","slug":"congress-will-defeat-bjp-through-priyanka-or-rahul-gandhi-rally-in-uttarakhand-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रियंका या राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस निकालेगी भाजपा का तोड़, यहां हो सकती है जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रियंका या राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस निकालेगी भाजपा का तोड़, यहां हो सकती है जनसभा
Thu, 04 Apr 2024 03:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:18 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के जरिये मतदाताओं के बीच मजबूत माहौल बनाने की कोशिश में भाजपा काफी हद तक कामयाब हो गई है। अब कांग्रेस भी प्रचार में आगे रहने के लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के जरिये मतदाताओं के बीच मजबूत माहौल बनाने की कोशिश में भाजपा काफी हद तक कामयाब हो गई है। अब कांग्रेस भी प्रचार में आगे रहने के लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर अधिक जोर दिया जा रहा है। हालांकि हाईकमान की ओर से रैली को लेकर हरी झंडी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली कराकर प्रचार की धार बढ़ा दी है। रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ से भाजपा नेताओं के चेहरे खिले हैं। प्रधानमंत्री ने रैली में विपक्ष को जमकर निशाने में लिया। जनता के बीच उनका जादू बरकरार रहा। मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस खेमे में बेचैनी है। अब कांग्रेस की ओर से इसके जवाब में राष्ट्रीय नेता की रैली करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
राहुल की रैली की संभावना
अधिककांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रियंका गांधी की रैली की मांग की जा रही है। श्रीनगर में प्रियंका की रैली की संभावना के चलते कुमाऊं में राहुल गांधी की रैली हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर या हल्द्वानी में रैली करने पर विचार हो रहा है, जिससे प्रचार में धार के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ सके।
विज्ञापन
कोशिश है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या फिर किसी अन्य राष्ट्रीय नेता की रैली हो। इसको लेकर आला नेताओं से चर्चा की जा रही है। संभवत: रुद्रपुर या हल्द्वानी में रैली होगी। - हिमांशु गाबा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
बसपा का कोई राष्ट्रीय नेता नहीं आएगा कुमाऊं...
बसपा का प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बताया कि कुमाऊं में फिलहाल किसी राष्ट्रीय नेता की रैली प्रस्तावित नहीं है। हरिद्वार में बहन मायावती की रैली है। कुमाऊं की दोनों सीटों पर प्रदेश पदाधिकारी प्रचार में जुटे हुए हैं।