{"_id":"6ab42c436982a20e620b9244","slug":"congress-to-oppose-the-tender-process-for-shops-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-147427-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दुकानों की निविदा प्रक्रिया का विरोध करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दुकानों की निविदा प्रक्रिया का विरोध करेगी कांग्रेस
Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। नवीन अनाज मंडी के गेट पर जैविक किसान बाजार के लिए आवंटित की जाने वाली दुकानों की निविदा खुलने की तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। कांग्रेस ने निविदा प्रक्रिया के विरोध करने का एलान कर दिया है। पार्टी ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मंडल कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
बुधवार को पुरानी मंडी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मंडी निदेशालय और शासन-प्रशासन गुपचुप तरीके से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को अंजाम देने की सोच रहा है। पहले 25 सितंबर को निविदाएं खोली जानी थीं अब तिथि विस्तारित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से किसान और व्यापारी खुश नहीं हैं। पार्टी जनहित में निविदा प्रक्रिया का खुलकर विरोध करेगी। इस मौके पर प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क, शराफत अली मंसूरी, मनोज देवराडी, गगनदीप सिंह विर्क और राजेश बाबा आदि मौजूद थे। संवाद