फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protested against fertilizer shortage.

खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against fertilizer shortage.
खटीमा में सितारगंज रोड स्थित सहकारी समिति के खाद के गोदाम पर खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : KHATIMA
खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दे दिया। उन्होंने किसानों को पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान सेवा केंद्र में तड़के चार बजे से खाद के लिए लंबी कतार लग गई। खाद की किल्लत के विरोध में पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग और नगराध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किसान सेवा केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया और खाद की कमी पर रोष जताया।
कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा करती है। लेकिन किसानों की उपज पर एमएसपी नहीं दी। अब किसानों को खाद नहीं मिल रही है। सरकार लगातार खाद, बीज के दाम बढ़ा रही है। किसान खेतों के बजाय खाद, बीज के लिए केंद्रों पर लाइन में लगे हैं। उन्होंने खाद की किल्लत को दूर कर किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। वहां पूरन चौहान, विक्रमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जीत सिंह, आकाश अंसारी, अबरार, पम्मा सिंह आदि थे।
विज्ञापन

एनपीके और डीएपी खाद के लिए इफ्को केंद्रों पर मारामारी
खटीमा। कृषि प्रधान क्षेत्र में किसानों को एनपीके, डीएपी तथा यूरिया आदि उर्वरक के लिए मारामारी की नौबत आ रही है।
इफ्को क्षेत्रीय केंद्र के साथ ही सहकारिता विभग के गोदामों में सुबह से ही भीड़ रही। इसके अतिरिक्त निजी खाद गोदाम में भी खरीददार खाद खरीदते देखे गए भीड़ को देखते हुए खाद विक्रेता अब खाते की नकल एवं आधार कार्ड की कॉपी के बिना खाद नहीं दे रहे है। संवाद

सितारगंज किसान सेवा केंद्र पर खाद की मांग को लेकर धरना देते कांग्रेसी।

सितारगंज किसान सेवा केंद्र पर खाद की मांग को लेकर धरना देते कांग्रेसी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed