फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   congress president Mahra Points Out to BJP

भाजपा दोबारा आई तो शेष बचे लोगों को भी कर देगी बेघर : माहरा

Thu, 08 Jun 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
congress president Mahra Points Out to BJP
अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में किच्छा तहसील में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किच्छा। अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने किच्छा तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार पर जनता को ठगने का आरोप मढ़ा। कहा कि जिन लोगों को पं. गोविंद बल्लभ पंत और स्व. नारायण दत्त तिवारी ने बसाया था उन्हें सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर उजाड़ने पर तुली है। कहा कि अगर प्रदेश में दोबारा भाजपा सत्ता में आई तो शेष बचे लोगों को भी बेघर कर देगी।
माहरा ने कहा कि मोदी ने बुलेट ट्रेन, स्मार्ट सिटी, दो करोड़ लोगों को रोजगार देने आदि के नाम पर देश को ठगा है। आज भीषण गर्मी में जो मां पेड़ के नीचे चूल्हे पर रोटी बनाकर बेघर होकर अपने बच्चों को पाल रही है उस गरीब की हाय भाजपा को ले डूबेगी। कहा कि अडानी के लाखों करोड़ माफ करने वाले मोदी के शासन में गरीब और गरीब हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो भाजपा आंबेडकर द्वारा बनाए संविधान को भी बदल देगी। कहा कि राहुल गांधी ने देश में मोहब्बत की दुकान खोल रखी है, जबकि भाजपा चुनाव में एक दूसरे को लड़वा रही है। किसान आंदोलन में 700 किसानों की जान गई। एक मंत्री के बेटे ने कई किसानों को कार के नीचे रौंद दिया। ऐसे में भाजपा को गरीबों की हाय लगना तय है।
विज्ञापन

----

ये लोग थे मौजूद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, हरीश पनेरू, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, बबलू चौधरी, प्रेमानंद महाजन, मीना शर्मा, हाजी सरवर यार खान, राजेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, पुष्कर राज जैन, संजीव कुमार सिंह, सुरेश पपनेजा, हरेंद्र सिंह लाडी, इन्दूमान, तजेंद्र सिंह विर्क, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, नवतेज पाल सिंह, गणेश उपाध्याय, मोनिका ढाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


अटल ने बनाया... धामी इसे उजाड़ेंगे : बेहड़
धरने को संबोधित करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा शासन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है। डाक्टरों से शीघ्र अनुमति मिलने के बाद वे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और जनता को भाजपा से सावधान करेगें। कहा कि लालकुआं में 300 गरीबों को बेघर कर दिया गया लेकिन किसी भाजपा नेता ने वहां जाकर लोगों की सुध नहीं। रुद्रपुर और रुड़की में दुकानें जमीदोंज करने के बाद अब पंतनगर में 900 परिवार चिह्नित कर उनकी वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। वह बोले, भाजपा ने नारा दिया था कि अटल ने बनाया है मोदी इसे संवारेंगे.., जबकि इसके आगे अब धामी इसे उजाड़ेंगे बोला जाएगा। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जिले में प्रियंका गांधी की रैली होगी।
----

मुंह काला करने वाले बयान का वीडियो प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने संबोधन में एक कांग्रेसी नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि नेताजी ने विधायक निधि से धन आवंटित न करने पर सांसद, विधायक और चेयरमैन का मुंह काला करने की बात कही है। इसकी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण को बदलना होगा। यह वीडियो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भी सौंपा है।
----

जिले भर से बुलाई गई पुलिस
किच्छा। कांग्रेस के धरने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एएसपी क्राइम मनोज कुमार कत्याल, सीओ ओम प्रकाश शर्मा सुबह से ही जिलेभर से बुलाई फोर्स के साथ डयूटी लगाते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन से खोजी कुत्ता भी बुलाया गया। कार्यक्रम से पहले बम निरोधक दस्ते भी कोतवाली व तहसील परिसर में जगह जगह चेकिंग करते रहे। इस दौरान किसी आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई। धरना प्रदर्शन शांति से निपट जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

----
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को ज्ञापन भेजा
किच्छा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में किच्छा, खटीमा और सितारगंज सहित कई स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की भूमि पर वर्षो से रह रहे लोगों को विभागीय अधिकारियों द्वारा उजाड़े जाने के संबंध में नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने जनहित में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को तत्काल रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा अतिक्रमण के नाम पर उगाड़े गए लोगों का पुनर्वास करने, बरसों से सरकारी भूमि पर का काबिज है लोगों का नियमितीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed