फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress leader sought a million extortion

कांग्रेसी नेता से मांगी एक लाख की रंगदारी

Sun, 28 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर। Updated Sun, 28 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress leader sought a million extortion

एक व्यक्ति ने कांग्रेसी नेता से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विरोध में रंगदारी मांगने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपेक्षा करने के आरोप में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कोतवाल के खिलाफ नारे लगाए और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


शनिवार सुबह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अंसारी से एक लाख की रंगदारी मांगने की खबर फैलते ही कार्यकर्ता भड़क गए। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाल आरएल आर्य को बताया कि एक व्यक्ति ने महेशपुरा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अंसारी के प्रतिष्ठान पर जाकर उनकी अनुपस्थिति में कर्मचारियों को गालियां दी और तमंचा लहराते हुए एक लाख रुपयों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित शफीक अंसारी ने कोतवाल को तहरीर दी। कोतवाल के यह कहने पर कि मोहल्ले में जाकर घटना की जानकारी ली जाएगी, तब कार्रवाई होगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि रंगदारी मांगने वाला पुराना अपराधी हैै। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसे बचा रही है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने कई वरिष्ठ कार्यकर्ता की ओर इशारा कर कहा कि यहां कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी आए हैं। इस पर कोतवाल ने कहा सचिव क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी पीड़ित आता है उसकी सुनी जाती और कार्रवाई होती है। इस पर कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाकर कोतवाल से माफी मांगने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और कोतवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे। तब कोतवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार नहीं किया है ना ही किसी की उपेक्षा की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।


तब कांग्रेसी शांत होकर लौट गए। धरना देने वालों में शफीक अंसारी, मुकेश मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, ब्लाक प्रमुख गुरमुख सिंह, महेंद्र बेदी, अब्दुल सलीम, विमल गुडिया, संदीप सहगल, तौकीर अंसारी, अतुल पांडे, जफर मुन्ना, जितेंद्र सरस्वती आदि कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed