फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress leader riding bike dies in road accident in kashipur

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 01 Nov 2024 06:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कांग्रेस नेता को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Congress leader riding bike dies in road accident in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कांग्रेस नेता को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मोहल्ला रहमखानी निवासी कांग्रेस नेता मियां भारती (48) उर्फ कलुआ पेंटर बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग दो बजे बाइक लेकर मुरादाबाद रोड पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मियां भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया वह अपने पीछे पत्नी शमीम जहां, दो बेटे व एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी गौसिया (26) एलएलबी कर रही है। वहीं बेटा अरशद हुसैन (25) बीए व अंतर जमाली (18) बीएससी प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि लगभग एक साल पहले मियां भारती को कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। वह पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम मोहल्ला अल्ली खां स्थित बोंगे शाह बाबा कब्रिस्तान में उनको दफन किया गया। यहां पर कांग्रेस नेता विमल गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, अशोक सक्सेना, अर्पित मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, विकल्प गुड़िया, माजिद अली, अकरम बेग, यूसुफ पेंटर, राजेश पेंटर, शफीक अंसारी, काबुल अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed