फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress begins gherao of Collectorate Rudrapur

शुद्धिकरण विवाद: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव शुरू, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद; तीन सीओ संभाल रहे कमान

Sat, 05 Sep 2026 12:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 05 Sep 2026 12:39 PM IST
सार

शुद्धिकरण विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभी दरवाजे बैरिकेडिंग कर बंद कर दिए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Congress begins gherao of Collectorate Rudrapur
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद कथित कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण की घटना के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य गेट समेत परिसर के सभी प्रवेश द्वार बैरिकेडिंग कर बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान तीन सीओ संभाल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हो चुके हैं। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना होंगे और डीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।
विज्ञापन


इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं नेता भी कलेक्ट्रेट कूच करने की तैयारी में है। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने मेट्रोपोलिस गेट के बाहर बैरिकेड लगा दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed