फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Conflict of Wrestling in India

Udham Singh Nagar News: जांच में देरी से गिर रही भारतीय कुश्ती की साख

Sun, 07 May 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Conflict of Wrestling in India
शुभम पहलवान
काशीपुर। दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरने और कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते भारतीय कुश्ती की साख विश्वभर में गिर रही है। जांच हो रही देरी से भारतीय कुश्ती बदनाम हो रही है। जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और निष्कर्ष भी जल्द निकाला जाए जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह कहना है कि काशीपुर के पहलवानों का। पहलवानों ने कहा कि अगर महिला खिलाड़ी इस तरह के गंभीर आरोप लगा रही हैं तो मामले की गंभीरतापूर्वक जांच की जानी चाहिए। महिला पहलवान जो आरोप लगा रहे हैं उनकी गंभीरता से पड़ताल की जानी चाहिए।
विज्ञापन



पहलवानों के धरने के चलते विश्व भर में भारतीय कुश्ती संघ की बदनामी हो रही है। महिला पहलवानों की ओर से लगाए जा रहे यौन उत्पीड़न के आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जांच में देरी होने के चलते भारतीय कुश्ती की शाख दुनिया भर में गिर रही है। - शुभम पहलवान
विज्ञापन


पदक विजेता महिला पहलवानों की ओर से कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर शारीरिक शोषण के आरोपों को लेकर जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने देशभर के पहलवान क्षुब्ध हैं। सरकार को दोनों पक्षों की एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों की जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - सतीश पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान 16 दिन से शोषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। इससे खिलाड़ियों में भारी रोष है। दोनों पक्षों की जांच कराई जाए, जो पक्ष गलत लगता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। - नसीम पहलवान


महिला पहलवान देश की शान हैं। खेल में इस तरह के आरोप लगना शर्मनाक है। मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के आरोपों को सुनकर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जो भी गलत आरोप लगा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है कि देश में कुश्ती का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। -संजीव शर्मा, पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed