फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Confirmation of murder of sister by strangulation and hanging of brother

Udham Singh Nagar News: बहन की गला दबाकर हत्या और भाई के फांसी लगाने की पुष्टि

Fri, 10 May 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of murder of sister by strangulation and hanging of brother

विज्ञापन
रुद्रपुर। सिंह काॅलोनी में भाई-बहन की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। हालांकि अब तक वारदात के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहन की मौत गला दबाने और भाई की मौत की वजह हैंगिंग आई है। साफ है कि भाई ने बहन की हत्या कर फांसी लगाई थी। पुलिस पूरी घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी है। पुलिस मृतकों की पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ ही आधा दर्जन लोगों के कॉल डिटेल खंगाल रही है।

मूल रूप से ग्राम चंदूआ थाना हाफिजगंज बरेली निवासी सुनील कुमार (23) सिंह कॉलोनी नंबर दस में अपनी विवाहित बहन करिश्मा (19) के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। सुनील ठेली लगाकर गुजर-बसर करता था। बुधवार सुबह सुनील के परिजनों ने उसे कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे पर लटका पाया। करिश्मा भी फर्श पर मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के बहनाई रवि, अमरपाल, बहन संजू देवी के साथ ही मकान मालिक से भी पूछताछ की थी। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शवों का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ की है। मृतका के दूसरे पति से भी पूछताछ की गई है। पुलिस मृतकों के अलावा उनके संपर्क में रहे चार अन्य लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन


...तो जमानत के लिए बेचनी पड़ी थी पुश्तैनी जमीन
रुद्रपुर। सुनील कुमार की मई 2020 में ग्राम गलाइया बरेली निवासी निर्मला देवी से शादी हुई थी। तीन महीने बाद ही निर्मला ने ससुराल में आत्महत्या कर ली। मामले में सुनील को जेल जाना पड़ा था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुनील बीते 27 फरवरी को जमानत पर जेल से छूटा था। सुनील और चार बहनों के नाम बरेली में पुश्तैनी जमीन थी। सूत्रों के अनुसार करिश्मा के हिस्से में आई कुछ जमीन को जमानत के लिए बेचा गया था। भाई को जेल से निकालने के लिए करिश्मा ने जमीन बेचने पर हामी भरी थी। करिश्मा का एहसान सुनील के सिर पर था, लेकिन करिश्मा का पति रहते दूसरे के साथ शादी करना उसे नागवार गुजरा। इसको लेकर उनके बीच पूर्व में तकरार की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस जांच में सारे तथ्य शामिल करने की बात कह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पति के रहते करिश्मा ने कर ली थी दूसरी शादी
रुद्रपुर। मृतक करिश्मा की डेढ़ साल पहले बरेली के एक युवक से शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वह हादसे में दिव्यांग हो गया था। एक साल पहले करिश्मा ने दूसरे युवक के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। करिश्मा ने पहले पति को तलाक नहीं दिया था। सूत्रों के अनुसार जिस युवक से करिश्मा ने प्रेम विवाह किया, वो उसकी शादी से पहले से संपर्क में था। करिश्मा की किसी अन्य युवक से बातचीत होने से उन दोनों में तकरार हुई और करिश्मा उससे लड़कर 15 अप्रैल को रुद्रपुर आ गई थी। शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे विवाह और किसी तीसरे की वजह से अनबन सुनील को रास नहीं आई थी। माना जा रहा है कि दोनों के बीच यही विवाद की वजह भी बनी थी। संवाद


चंदे के रुपयों से हुआ अंतिम संस्कार
रुद्रपुर। सुनील और करिश्मा के माता-पिता नहीं हैं। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने उसे बहनोई रवि के सुपुर्द कर दिया था। रवि के पास शवों के अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे, जिस पर उसने शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सदस्य ललित बिष्ट से संपर्क साधा। ललित ने बताया कि रवि उसका पूर्व से परिचित है। रवि की ओर से मदद मांगने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार के लिए मदद की अपील की थी। इसके बाद लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता की। इसी मदद से दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद

कोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करिश्मा की मृत्यु गला दबाने और सुनील की मृत्यु की वजह हैंगिंग आई है। इस मामले में सीओ सिटी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना के पीछे के वजहों की जानकारी कर रही है।
- मनोज कत्याल, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed