{"_id":"66ecc31c30782f7a330df608","slug":"complaint-filed-against-those-who-made-derogatory-remarks-against-rahul-gandhi-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-115172-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राहुल गांधी पर अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राहुल गांधी पर अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकते युकां कार्यकर्ता। अमर उजालारुद्रपुर के डीडी
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अपमानजनक बयान देने वाले भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और एसएसआई अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तरबिंदर सिंह मारावाह ने एक कार्यक्रम में राहुल गांधी को खुलेआम हत्या की धमकी दी थी।
शिव सेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ और यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने भी राहुल गांधी को लेकर गलत बयानबाजी की है। कहा कि इस तरह के बयान केवल जनता में अशांति पैदा करने, दंगा भड़काने के मकसद से दिए गए हैं। उन्होंने सभी लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की है। वहां पर ममता रानी, सौरभ चिलाना, सतीश कुमार, उमा सरकार, किशोर हालदार, बाबू विश्वकर्मा, अबरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
रुद्रपुर। युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रणजीत राणा की अगुवाई में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। वहां निवर्तमान पार्षद राजेंद्र निषाद, रविंद्र सागर, रविंद्र गुप्ता, जुनैद अहमद, इमरान सैफी, तारीफ अहमद आदि थे। ब्यूरो
यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
खटीमा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध निंदनीय बयान देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने खटीमा चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहां यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य, कांग्रेस पीसीसी सदस्य उमेश सिंह राठौर, रवीश भटनागर, दीपक मुडेला, नीरज कन्याल, वीरेंद्र राज, जगत भंडारी आदि थे।