फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Compensation for the electricity department officials Scope

मुआवजे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को घेरा

Mon, 09 Feb 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 09 Feb 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Compensation for the electricity department officials Scope
मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान विधायक किच्छा और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी। इधर विभागीय अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर रोड स्थित प्रीत विहार कालोनी में विद्युत आपूर्ति ठप थी। जिसकी शिकायत पर लाइन मैन के अंडर काम करने वाले दैनिक कर्मी पुरानी बरेली रोड किच्छा निवासी शिव कुमार और आनंद मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे। उन्होंने भदईपुरा पावर हाउस से शट डाउन लेकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच एलटी लाइन की चपेट में आकर शिव कुमार को करंट लग गया। जिससे उसकी पोल पर लटककर मौत हो गई। इधर सोमवार को मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे विधायक राजेश शुक्ला ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों को देख मृतक के परिजनों ने उनका घेराव कर दिया और मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। विधायक शुक्ला ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर मृतक के परिजनों को शीघ्र ही मुआवजा दिए जाने को कहा। जिस पर एसडीओ गिरीश आर्या, संजय चौहान ने परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोपित कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed