{"_id":"6671da3d5363c219ce09c3e4","slug":"company-employees-sitting-on-strike-in-scorching-heat-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-113132-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चिलचिलाती गर्मी में धरने पर बैठे कंपनी के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चिलचिलाती गर्मी में धरने पर बैठे कंपनी के कर्मचारी
विज्ञापन
काशीपुर के कुंडेश्वरी में प्रर्दशन करते श्रमिक। संवाद
काशीपुर। श्रमिकों ने एसडीएम से पीएफ और ईएसआई का अंशदान खाते में जमा कराने की मांग की है। इसके बाद वह कंपनी के गेट के बाहर धरने पर बैैठ गए। मंगलवार को कुंडेश्वरी स्थित कंपनी के कर्मचारियों और श्रमिकों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कहा कि वह कई साल से काम कर रहे हैं। हर महीने कंपनी प्रबंधन उनके वेतन से अंशदान काट रहा है लेकिन पीएफ और ईएसआई खाते में जमा नहीं हो रहा है। तीन साल से वेतन भी नहीं बढ़ाया गया है। कुछ कहने पर धमकी दी जा रही है। इससे उनके जीवन पर संकट आ गया है। बीते सोमवार को सूचना दिए बिना ही उन्हें कंपनी से बाहर निकाल दिया गया। इसलिए वह कार्य बहिष्कार कर कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से समस्याओं का समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हंसराज गौतम, रवि कुमार, पूरन सिंह नेगी, नीरज सिंह, दीन दयाल, आदित्य, राजकुमार, कैलाश मौजूद रहे।
गेट नहीं खुलने पर महिलाएं परेशान
काशीपुर। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन बैठे। महिलाओं को पेयजल समेत अन्य समस्या होने पर गेट नहीं खोला गया। काफी बहस के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। भीषण गर्मी में वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। संवाद