{"_id":"58bdb6e24f1c1bab18dc4088","slug":"commotion-for-passengers-if-they-are-not-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस नहीं मिलने पर यात्रियों का हंगामा
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज डिपो में एजीएम के समक्ष आक्रोश जताते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में रुद्रपुर के लिए बस नहीं मिलने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डिपो में जमकर हंगामा काटा और उनकी एजीएम के साथ तीखी नोंकझोक भी हुई। करीब एक घंटे बाद रुद्रपुर के लिए बस भेजने के बाद यात्रियों का गुस्सा ठंडा पड़ा।
सोमवार को बड़ी संख्या में यात्री रुद्रपुर जाने के लिए डिपो में बस का इंतजार कर रहे थे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब बस नहीं मिली तो उन्होंने डिपो कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि रुद्रपुर के लिए डिपो से इस वक्त कोई बस नहीं है। इससे यात्रियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने डिपो में हंगामा काटते हुए अधिकारियों को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। अधिकारी यात्रियों को कर्मचारी नहीं होने की वजह से संचालन नहीं होने की बात समझाते रहे, लेकिन यात्री बस भेजने की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान एजीएम अनिल सैनी को भी यात्रियों का आक्रोश झेलना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों ने कहा कि डिपो में कोई सुविधाएं नहीं है। बसों के संचालन के बारे में कोई ढंग से जानकारी नहीं मिलती है। मामला तूल पकड़ता देख डिपो अधिकारियों ने करीब एक घंटे के बाद चालक और परिचालक की व्यवस्था करके डिपो में खड़ी बस को रुद्रपुर के लिए भेजा, जिसके बाद हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन