{"_id":"614f7ab18ebc3e09926d3b9b","slug":"committee-should-be-conducted-rudrapur-news-hld43928503","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति गठन के लिए आपस में भिड़े किसान प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति गठन के लिए आपस में भिड़े किसान प्रतिनिधि
विज्ञापन
गदरपुर में आपस में उलक्षते किसानों को समझाते एसडीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की फसल की खरीद के लिए केंद्र शुरू कराने को लेकर एसडीएम राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किसानों और आढ़तियों की बैठक की गई। इस दौरान समिति गठन को लेकर किसान प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
शनिवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में किसानों ने एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खोलने, समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने, अग्निकांड से जली गेहूं की फसल का मुआवजा न मिलने, फसल बीमा को सरलीकरण बनाने, क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने और ई नाम केंद्र में टेक्नीशियन की तैनाती किये जाने की मांग की। आढ़तियों का कहना था शासन ने उनके बकाया का अभी तक भुगतान नहीं किया है। उनकी समस्याओं का निदान नहीं होता है तो वे कच्चे आढ़ती का पंजीकरण नहीं कराएंगे। मुकंदपुर के किसानों ने अपने क्षेत्र को गूलरभोज के बजाय गदरपुर समिति से जोड़ने की मांग की।
बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए 10 सदस्यीय समिति के गठन को लेकर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ और तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसे बमुश्किल शांत कराया गया। तराई किसान संगठन ने 12 सूत्री मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की। वहां पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, एसएमआई दिनेश बिष्ट, अनिल नारंग, धर्मचंद खेडा, अशोक सेठी, पंकज बजाज, बलबीर सिंह, करनैल सिंह, सुरजीत डाबर, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)