{"_id":"617af77e55c19864e31c8b5d","slug":"college-started-in-gadarpur-rudrapur-news-hld442949771","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर डिग्री कॉलेज से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर डिग्री कॉलेज से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल आदर्श जीआईसी परिसर में बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय गदरपुर का आगाज हो गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने इसका शुभारंभ किया। जीजीआईसी गदरपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कैबिनेट मंत्री पांडेय ने कहा कि गदरपुर क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए छात्र-छात्राओं को बाहरी शहरों में जाना पड़ता था, अब गदरपुर में राजकीय महाविद्यालय खुल चुका है। यह क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्राचार्य डॉ मधुवेश गुप्ता ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा किए हैं।
पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के निर्धन परिवारों के बच्चों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर भी साबित होगा। वहां पूर्व सांसद बलराज पासी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के राजेश डाबर, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक हुड़िया समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन जयंत शाह, महेंद्र कुमार पांडे व राकेश भुड्डी ने संयुक्त रूप से किया। वहां उच्च शिक्षा निदेशक एनएस वनकोटी, अतुल पांडेय, राजेश गुंबर, अशोक हुडिया, सतीश घीक, राजेश डाबर, अंजू राकेश भुड्डी, अनिता दुबे, सीमा सरकार, चंकित हुडिया, ओमियो विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक
गदरपुर। महाविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के आने का इंतजार कर रहे दो भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इस कदर तूल पकड़ गया कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांत कराया। (संवाद)
मंडी समिति ने सात लाभार्थियों को सौंपे गए चेक
गदरपुर। कार्यक्रम के दौरान मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कृषि कार्य के दौरान प्रभावित सात लाभार्थियों को 93 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। (संवाद)

गदरपुर कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR