{"_id":"6079d76d8ebc3e59012bb024","slug":"cmo-inspects-khatima-civil-hospital-khatima-news-hld421869420","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने नागरिक अस्पताल एवं कोरोना टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने नागरिक अस्पताल एवं कोरोना टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खटीमा में नागरिक अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। सीएमओ ने नागरिक अस्पताल एवं कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड सेंटर अलग से बनाने के लिए सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी को निर्देशित किया। इधर, सीएमओ ने सरकारी अस्पताल के बाहर निजी पैथोलॉजी एवं एक्सरे सेंटर का निरीक्षण किया तथा दस्तावेज न मिलने पर सीएमओ कार्यालय तलब किया।
सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने नागरिक अस्पताल के बाहर खिंडा पैथोलॉजी, न्यू खिंडा पैथोलॉजी एवं वर्मा एक्सरे सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने संचालकों से दस्तावेज मांगे जो अपूर्ण मिलने पर फटकार लगाई। वहां पर डॉ. सुनीता रतूड़ी, डॉ.पीके ठाकुर, डॉ. केसी पंत, डॉ. आरिफ खान, जीएस बसेड़ा आदि थे।
परीक्षाएं स्थगित करने की मांग
खटीमा। एचएनबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ सचिव शिवम गुप्ता ने प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित के माध्यम से कुविवि नैनीताल के कुलपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षाएं स्थगित कराने की मांग की है। ज्ञापन में दीपक सिंह मुडेला, आकिव अंसारी, करन यादव, सौरभ, राहुल चंद आदि के हस्ताक्षर है। (संवाद)
विज्ञापन
सोमवार से बंद होंगे निजी स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
काशीपुर/रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल और तराई इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी की वर्चुअल मीटिंग में सीबीएसई के पाठ्यक्रम के स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने का निर्णय लिया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष नायब सिंह धरीवाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कोरोना संक्रमण के रोकथाम पर चर्चा की गई। ऊधम सिंह नगर एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंटेंड स्कूल के उपाध्यक्ष मनोज खेड़ा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई निजी स्कूलों में कई बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसको देखते हुए एसोसिएशन ने सोमवार से जिले के सभी निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। संगठन के महासचिव राहुल अग्रवाल पैगिया ने कहा कि पूरे देश में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है। कोविड-19 के मद्देनजर संपूर्ण जिले के विद्यालयों ने यह तय किया है कि अगले आदेशों तक सीबीएसई के सभी निजी स्कूल शनिवार से समस्त कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करें। भौतिक रूप से अगर कुछ विद्यालयों का पठन-पाठन कराया जा रहा है तो उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। बैठक में मौजूद 125 विद्यालयों के संचालकों ने इस निर्णय का समर्थन किया।