फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM visited the district.

सीएम धामी ने लोहियापुल पर प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन का किया शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
CM visited the district.
खटीमा में विद्या मंदिर इंका में स्कूल प्रबंधन के साथ सीएम धामी। - फोटो : KHATIMA
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोहियापुल के पास 16 बीघा भूमि पर प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने निर्माणाधीन बस स्टेशन को आईएसबीटी की तर्ज पर विकसित करने का आश्वासन दिया। यहां जिला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कांडपाल, रीजनल मैनेजर पंकज सिंह, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, सतीश गोयल, सतीश भट्ट, अजय मौर्य आदि थे।
विज्ञापन

एचपी कंपनी से निष्कासित कर्मचारी सीएम से मिले
खटीमा। रोडवेज बस स्टेशन के शिलान्यास के दौरान सिडकुल रुद्रपुर की एचपी कंपनी के लगभग दो सौ कर्मचारी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले। कंपनी कर्मचारियों ने आपबीती सुनाते हुए सीएम धामी से मांग की कि अच्छा मुनाफा कमाने वाली एचपी कंपनी ने उन्हें इस हालत में निकाला है जब वह 35 से 40 वर्ष के हो चुके है। सीएम धामी ने कमिश्नर को तलब किया और कहा कि एचपी कंपनी को तत्काल रोककर इन कर्मचारियों का हिसाब कराया जाए ताकि प्रदेश से सब्सिडी लेकर कोई दूसरी कंपनी ऐसा दुस्साहस न करे। यहां जगदीश प्रसाद गोयल, सतीश भट्ट, पवन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएम धामी ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकईया मेले से लौटते समय सुरई रेंज जंगल स्थित वन शक्ति मंदिर पर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने वन शक्ति का आर्शीवाद लिया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने विद्या मंदिर में मेधावियों को किया सम्मानित
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे और बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली निधि यादव एवं लीपाक्षी पांडे को सम्मानित किया। यहां प्रधानाचार्य वीएस बोहरा, मोहनी पोखरिया, घनश्याम अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल सीए, जनक चंद, ईश्वर बंसल, हरेंद्र ठाकुर, किशन चंद कूक्कू, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
प्रधान पति के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम धामी
खटीमा। सीएम धामी कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भग्गु भाटिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर वानूसी पहुंचे और भग्गू भाटिया की पत्नी ग्राम प्रधान संगीता को सांत्वना दी और सहयोग की आश्वासन दिया।

कार्यक्रम मौजूद रहे
कैप्टन गंभीर सिंह धामी, दिगंबर कन्याल, विनोद जोशी, भूपेंद्र खोलिया, सावित्री कन्याल, इंद्रा चंद, धाना भंडारी, दिनेश मंगला, नवीन कन्याल, रामबाबू अग्रवाल, केडी भट्ट, हिमांशु अग्रवाल, बलदेव सिंह बिल्ला, रमेश जोशी, रेनू भंडारी, भैरव दत्त पांडेय, अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट, बीएस मेहता, सुदर्शन वर्मा, हरीश जोशी, हरीश वर्मा, बिशन सिंह, संगीता राणा, विनीता सक्सेना, सोनिया जुनेजा, गोविंद मेहता, किशोर जोशी, भुवन जोशी, कै. गोपाल सिंह बिष्ट, गंगा मुडेला, सभासद महेश राणा, धन सिंह सामंत, नागेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed