फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM recorded on the nomination of the sculptor's Objection overruled

सीएम के नामांकन पर दर्ज शिल्पी की आपत्ति खारिज

Mon, 30 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा Updated Mon, 30 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस की बागी प्रत्याशी शिल्पी अरोरा ने सोमवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री हरीश रावत के नामांकन पर आपत्ति लगा दी। निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई के बाद शिल्पी द्वारा लगाई गईं सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शिल्पी ने निर्वाचन अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में सीएम हरीश रावत द्वारा नामांकन में लगाए गए शपथ पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई। शिल्पी और उनके वकीलों का आरोप था कि शपथ पत्र हरिद्वार में बना है। उसी दिन किच्छा  कैसे आया। उसने कहा कि सीएम हरीश रावत द्वारा नामांकन में लगाया पैन कार्ड असली नही है। उन्होेंने दूसरा पैन कार्ड दिखाया। शिल्पी ने कहा कि सीएम रावत जिस हैलीकाप्टर से नामांकन करने आए उसका खर्चा चुनावी व्यय में नही  दिखाया गया।
विज्ञापन


बताया कि उपचुनाव में धारचूला में जब सीएम ने नामांकन किया था तो वहां हस्ताक्षर अंग्रेजी में थे, जबकि यहां हिंदी में किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नरेश चंद दुर्गापाल ने बताया कि सीएम रावत का नामांकन सही पाया गया है। सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 निर्वाचन अधिकारी ने मुस्लिम मुजलिस पार्टी के प्रत्याशी नबी अहमद कादरी के नामांकन में सभी प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने पर नामांकन रदद कर दिया। यहां नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। अन्य सभी दावेदारों के नामांकन सही पाए गए। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी संजय ग्रोवर ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसमें पार्टी के सिंबल के लिये फार्म-बी पर पार्टी हाईकमान के हस्ताक्षर नहीं मिले, इसलिये वे अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed