फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Rawat will visit the religious city of Nanakmatta on 30th

30 को धार्मिक नगरी नानकमत्ता आएंगे सीएम रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
CM Rawat will visit the religious city of Nanakmatta on 30th
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कक्ष में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम की तैयारि? - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 30 अगस्त को नानकमत्ता साहिब पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के अलावा धार्मिक डेरा कारसेवा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान कक्ष में प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि सीएम के 30 अगस्त को नानकमत्ता आने का कार्यक्रम तय हो गया है। महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने बताया कि सीएम गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेकने के बाद धार्मिक डेरा कारसेवा में संत पुरुष सचखंड वासी बाबा हरबंस सिंह, बाबा फौजा सिंह तथा बाबा टहल सिंह की स्मृति में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बताया कि सीएम के द्वारा पूर्व में घोषित पर्यटन से जुड़े निर्माण का वह भी शिलान्यास करेंगे। बता दें कि 30 जून 2018 को मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता आगमन पर नानकमत्ता साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिये बेहतर सुविधाएं देने को गुरुनानक देव पर्यटन सर्किट के निर्माण की घोषणा की थी। साथ ही पर्यटन सर्किट के तहत वाहन पार्किंग, यात्री निवास, यात्री शेड, सुलभ शौचालय, पार्क, स्ट्रीट लाइट आदि की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रधान सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, महेंद्र सिंह वसिंगा, पाल सिंह, जसवीर सिंह विर्क, रंजीत सिंह तथा प्रबंधक रणजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed