फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami waives three months electricity bills of farmers in kashipur

सीएम ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
सार

आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत दी है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami waives three months electricity bills of farmers in kashipur
सीएम धामी

विस्तार

आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी को हुए नुकसान का आकलन करने के बाद निर्धादित दैवी आपदा राहत के अलावा राज्य सरकार से भी अतिरिक्त सहायता देने की बात कही।

विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि बीते नौ अक्तूबर को काशीपुर, गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र में आए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिरने, दाने झड़ने और जलभराव से फसल पूरी तरह नष्ट हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा में प्रभावित किसानों को इससे काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए प्रभावित किसानों का अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का बिजली बिल माफ किया जाएगा। सरकार प्रभावित किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की वसूली तीन महीने तक स्थगित करने के लिए केंद्र के वित्त मंत्रालय से अनुरोध करेगी। आम, अमरूद और अन्य फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन कर किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed